फुलेरा (जयपुर)राजस्थान

ग्रीन डे मनाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रिपोर्ट :-- राजेंद्र प्रजापति,फुलेरा राजस्थान

 ग्रीन डे मनाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

फुलेरा(राजेन्द्र प्रजापति): फुलेरा कस्बे के निकट स्थित ग्राम पंचायत काचरोदा क्षेत्र के ढाणी नागान में संचालित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में ग्रीन डे कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामवतार राणा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में मां शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। तत्पश्चात विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक राणा ने कहा कि ग्रीन डे मनाना ही हमारा कार्य नही है, बल्कि इसका वास्तविक उद्देश्य तब पूरा होगा। जब हम प्रकृति का संरक्षण करेंगे। वहीं वरिष्ठ शिक्षिका गायत्री विजयवर्गीय ने कहा कि प्रकृति के संरक्षण को बनाए रखने के लिए हमे ज्यादा से ज्यादा वृक्षा रोपण करते हुए उनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए। वहीं कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर बच्चो को भी अपने अपने जन्मदिवस पर एक पौधा लगाने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन शिक्षिका करुणा सांखला के द्वारा किया गया। इस अवसर पर पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मदनलाल पडियार, सुनील कुमावत, पंकज कुमार, विद्या देवी, मीता मीणा, मनीषा यादव, अंतिमा अग्रवाल, वर्षा सैनी सहित विद्यालय के विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *