
विनायक व ललित पैराडाइज स्कूल द्वारा तिरंगा रैली का किया गया आयोजन
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत किया गया तिरंगा रैली का आयोजन
पेहल/ मुंडावर (टिंकू सैन) उपखंण्ड क्षेत्र के गांव पेहल में विनायक पब्लिक स्कूल व ललित पैराडाइज स्कूल के संयुक्त तत्वाधान मे आज आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। मुंडावर प्रधान प्रतिनिधि महेश गुप्ता व पेहल सरपंच प्रतिनिधि मुकेश चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा रैली को रवाना किया जिसमें विद्यार्थियों ने 2 किलोमीटर तक का सफर तय किया। तिरंगा रैली में देशभक्ति गीतों ने विद्यार्थियों को राष्ट्र भक्ति की भावना और भरपूर जोश से भर दिया। विनायक स्कुल निदेशक शिवसिंह चौहान ने कहा सामूहिक भागीदारी के साथ हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया और कहा स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में एक राष्ट्र के रूप में ध्वज को सामूहिक रूप से हर घर लाना न केवल तिरंगे से व्यक्तिगत संबंध का एक कार्य है, बल्कि राष्ट्र-निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक भी बन जाता है। ललित पैराडाइज स्कुल के निदेशक पतराम चौधरी ने कहा कि इस तिरंगा रैली का उद्देश्य सभी के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है। विनायक स्कुल के डारेक्टर विष्णु शर्मा ने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक सभी अपने घर पर तिरंगा फहराए और स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान देने वाले नायकों के उच्च आदर्शों को अपने हृदय में संजोएं और उनसे प्रेरणा प्राप्त कर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। दोनों संस्था प्रधानों ने रैली को सफल बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया। इस दौरान लोकेश चौधरी, शंकर शर्मा, संजय कुमार, व गणमान्य लोग तथा समस्त स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।
रिपोर्ट टिंकू सैन ब्युरो चीफ अलवर



