अलवरराजस्थान

विमल स्कूल ने निकाली भव्य तिरंगा रैली,नन्हे मुन्ने बालक बालिकाओं में देश के प्रति दिखा उत्साह

रिपोर्ट :--- टिंकू सैन, ब्युरो चीफ अलवर

विमल स्कूल ने निकाली भव्य तिरंगा रैली,

नन्हे मुन्ने बालक बालिकाओं में देश के प्रति दिखा उत्साह

मुंडावर (टिंकू सैन) उपखंण्ड के निकटवर्ती गांव चिरुनी में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विमल उच्च माध्यमिक विधालय मे भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। स्कूल के संस्थापक अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के तहत आज शनिवार को विद्यालय की ओर से भव्य तिरंगा रैली निकाली गई ।रैली को सरपंच प्रतिनिधि सुरेन्द्र शर्मा और SBI पलावा के ब्रांच मैनेजर अनिल कुमार शर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर इस स्कूल के बालक बालिकाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देश भक्ति के जयकारे लगाते हुए व डीजे पर बज रहे देश भक्ति गीतों पर नाचते गाते हुए मुख्य मार्गो से रैली निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया। इस दौरान विद्यालय के समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाएं मौजूद थे। तिरंगा रैली के दौरान पूरा चिरुनी गांव देश भक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

रिपोर्ट :—  टिंकू सैन ब्युरो चीफ अलवर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *