
मोहर्रम को लेकर जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित के निर्देश अनुसार उपखंड अधिकारी जयंत चौधरी ने ली बैठक
सांभर लेक/बंशी लाल जाट। कस्बे के सांभर लेक में मोहर्रम के आयोजन को लेकर जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित के आदेश अनुसार सीलजी की मीटिंग उपखंड अधिकारी जयंत चौधरी के सानिध्य में सम्पन्न हुई। सांभर उपखंड अधिकारी जयंत चौधरी ने बताया कि शांति समिति की मीटिंग में सभी समुदाय के लोग उपस्थित रहे जिसमें कानून व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन, सफाई व्यवस्था के लिए नगर पालिका, बिजली पानी विभाग को बिजली पानी की सुचारू व्यवस्था करने के दिशा निर्देश प्रदान किए। ताकि मोहर्रम को शांति पूर्वक सम्पन्न कराया सके।



