फुलेरा (जयपुर)राजस्थान

जलझूलनी एकादशी पर कार्यक्रम आयोजित, ठाकुर जी ने किया जल विहार

संवाददाता : राजेन्द्र प्रजापति,फुलेरा

जलझूलनी एकादशी पर कार्यक्रम आयोजित, ठाकुर जी ने किया जल विहार

फुलेरा (राजेन्द्र प्रजापति ) नगर के विभिन्न मन्दिरों में जलझूलनी एकादशी पर अनेकों कार्यक्रम आयोजित किये गये। कस्बे पुराना फुलेरा स्थित प्राचीन श्री ठाकुर जी महाराज के मन्दिर के पुजारी शिव नारायण के सानिध्य में ठाकुर जी महाराज को पालकी में बैठाकर गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण करवाते हुए जल विहार करवाया गया। समिति अध्यक्ष नटवर लाल गौड़ ने बताया कि श्री ठाकुर जी महाराज की पालकी को भक्तगणों ने अपने कन्धो पर उठाकर क्षेत्र के मुख्य मार्गो से होते हुए तेजाजी चौक पहुंचे। जहाँ पर ठाकुर जी को स्नान करवाकर महाआरती के पश्चात पंजीरी का प्रसाद वितरण किया गया। वहीं घरों में विराजमान लड्डू गोपाल को भी श्री ठाकुर जी महाराज साथ ही नगर भ्रमण करवाया गया।

संवाददाता : राजेन्द्र प्रजापति,फुलेरा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *