मां शाकंभरी की पदयात्रा ढोल घोड़े बैंड बाजों की साथ हुई रवाना, मैला आज
रिपोर्ट :-- डब्लू गोस्वामी,सांभर लेक

मां शाकंभरी की पदयात्रा ढोल घोड़े बैंड बाजों की साथ हुई रवाना, मैला आज
सांभर लेक (डब्लू गोस्वामी) कस्बे के सांभर लेक से देवी उपासक बन्ना राम सैनी (देवी उपासक) के नेतृत्व 25 वीं विशाल पैदल यात्रा ढोल घोड़ी बैंड बाजों की धुन के साथ मां शाकंभरी माताजी के लिए पदयात्रा रवाना हुई। पैदल यात्रा में अहमदाबाद गुजरात से कई दर्शनार्थी एवं खटीक समाज के मां शाकंभरी ग्रुप ने पैदल यात्रियों को भोजन प्रसादी भंडारे का आयोजन किया गया । साथ ही पर्यटन को देखते हुए भारत के कई राज्य से सामाजिक संस्थाओं ने भी अल्पाहार वह भोजन प्रसादी पानी आदि की व्यवस्थाओं हर 3 किलोमीटर की दूरी पर व्यवस्था बनाए रखा है। साथ साथ पैदल यात्रियों के लिए माता शाकंभरी ट्रस्ट के माध्यम से विश्राम की व्यवस्थाएं भी की गई। अजय सर्जिकल फिल्म कॉलोनी जयपुर के तत्वावधान में मां शाकंभरी के पैदल यात्रियों के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई। मंदिर के प्रांगण में पैदल यात्रीओं के लिए इरोलाव,भादरपुरा, कोरसोना, पिपली की ढाणी आदि क्षेत्र के आसपास के ग्रामीण अंचलों से दर्शनार्थी पैदल यात्राओं का जत्था मां शाकंभरी के मंदिर में जयकारों की गूंज के साथ पहुंचे। फुलेरा से विशाल पदयात्रा समाजसेवी तेजकरण सैनी के नेतृत्व में मां शाकंभरी के दरबार के लिए रवाना हुई जिसमे मुख्य अतिथि धन्नालाल नौदल पंचायत समिति सदस्य सांभर लेक ने भी पैदल यात्रा मे शामिल होकर पैदल यात्रियों की हौसला अफजाई की।
पिपली की ढाणी में मां शाकंभरी के दरबार में जाने वाले पैदल यात्रियों के लिए समाजसेवी लालचंद सांभरियां ने भी पैदल यात्रियों के लिए निशुल्क भोजन आदि के भंडारे के आयोजन किया गया



