दिल्ली के तिलक नगर में किया गया बागपत के विपुल जैन का सम्मान
रिपोर्ट :--- कुलदीप पंडित /पूर्वी दिल्ली

दिल्ली के तिलक नगर में किया गया बागपत के विपुल जैन का सम्मान
दिल्ली पूर्वी (कुलदीप पंडित ) शहीद भगत सिंह सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा शहीदे आजम सरदार भगत सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में दिल्ली के तिलक नगर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस मौके पर बागपत के रहने वाले नेशनल अवार्डी एवं मशहूर सोशल वर्कर विपुल जैन ने गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शिरकत की। उनका यहां पहुंचने पर दिल्ली के एसीपी एवं शहीद भगत सिंह वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह अस्त ने फूल बुग्गा भेंट कर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया और उनके कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस अवसर पर इंटरनेशनल सिख नेता एवं समाजसेवी सरदार जगजीत सिंह मुद्दड़ ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर डॉ देवेंद्र सिंह साहनी, राजदेव सिंह खुरमी, सरदार हरविंदर सिंह, सुखी परमजीत सिंह, मारवाह, रवा हरजीत,कौर टक्कर,सिमरन कौर, रेखा कुर्मी, पूजा शर्मा,बबली शर्मा, वंदना, इंद्रजीत कौर, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रवीण अरोड़ा, बिल्ला सुनीता, चौधरी राखी अरोड़ा, कुलदीप कौर,सरदार हरमीत सिंह, सरदार गगन, दीप सिंह, सरदार हरविंदर सिंह,सरदार अमरजीत सिंह बब्बू, सरदार नवदीप सिंह, राजेश्वरी सिंह,अमर परवाना, कुलदीप मारवाह,सोनिया चौहान सिंगर, पंजाबी लोक गायक मोंटू मस्त, सिंगर साक्षी कुमारी, राखी अरोड़ा, सविता अरोड़ा ओर शिल्पी बहादुर आदि थे।