उत्तरप्रदेशबागपत

संस्थान के नाम पर एक व्यक्ति ने हजारों लोगों को बनाया अपनी ठगी का शिकार

संस्था के पीड़ित पदाधिकारी, कार्रवाई की मांग को लेकर जिलाधिकारी से मिले

रिपोर्ट :— कुलदीप पंडित

संस्थान के नाम पर एक व्यक्ति ने हजारों लोगों को बनाया अपनी ठगी का शिकार

संस्था के पीड़ित पदाधिकारी, कार्रवाई की मांग को लेकर जिलाधिकारी से मिले

बागपत (एन के न्यूज़ ) उत्तर प्रदेश के बागपत में एक व्यक्ति द्वारा संस्था के नाम पर हजारों लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना दिया। संस्थान के पीड़ित पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से मिलकर ठगी करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
दरअसल आपको बताते हैं कि ठगी का सनसनीखेज मामला, बागपत कोतवाली क्षेत्र के अग्रवाल मंडी टटीरी का है। जहां परिवार उत्थान समिति के नाम पर, जनपद गौतमबुद्ध नगर के ऊंचा गांव निवासी प्रदीप कुमार ने, कुछ महिलाओं के साथ मिलकर, हजारों लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना लिया। जिसको लेकर आज परिवार उत्थान समिति के पदाधिकारी जितेंद्र कुमार, रेखा रानी संस्था के सैकड़ो लोगों के साथ, जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने जिला अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को प्रार्थना पत्र देकर ठगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा की, संस्थान महिलाओं एवं युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए,निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम के साथ-साथ महिलाओं के उत्थान के लिए विभिन्न तरह की योजनाएं चलाकर लाभ देती है। लेकिन उक्त शरारती तत्व एनजीओ का नाम लेकर लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना रहे हैं, ओर संस्था को बदनाम कर रहे है । अब देखना यह होगा कि ठगी करने वाले युवक के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है। इस दौरान जितेंद्र कुमार राष्ट्रीय महासचिव, परिवार उत्थान समिति रेखा रानी जिला संयोजक परिवार उत्थान समिति, रविंद्र कुमार, भगत सिंह, महावीर, पूजा देवी, रूचि,सुबोध, महिपाल, राजकुमार,फतेहसिंह आदि सैकड़ो लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *