सैनिक संगठन ने किया, दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन
सूबेदार श्रीपाल ढाका को सोपी, संगठन के संरक्षक की जिम्मेदारी

रिपोर्ट :—- कुलदीप पंडित, बागपत

सैनिक संगठन ने किया, दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन
सूबेदार श्रीपाल ढाका को सोपी, संगठन के संरक्षक की जिम्मेदारी

बागपत (एन के न्यूज़ ) जिला सैनिक संगठन द्वारा बागपत के जिला कार्यालय में दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष सूबेदार मेजर राजेंद्र सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई। कार्यक्रम के दौरान जिला सैनिक संगठन ओर उनके परिवारों को जहां दीपावली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी गई। वही जिले में स्थाई कैंटीन स्थापित होने के संबंध में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। एड गजेंद्र सिंह,महासचिव द्वारा कार्यक्रम संचालन में सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह प्यार और स्नेह का त्यौहार है। हमें आपस में सब द्वेष भाव त्याग कर संगठित होकर प्यार से रहना चाहिए । ऐसे पावन पर हमें कुरीतियों को छोड़कर अच्छे कार्यों की प्रेरणा लेनी चाहिए। सूबेदार श्रीपाल ढाका को कोड़िनेटर के स्थान पर संगठन का संरक्षक के रूप में सम्मानित किया गया। नरेंद्र मलिक जी को जिला सैनिक कार्यकारिणी में सम्मानित सदस्य के रूप में जिम्मेदारी सोपी गई। पूर्व सैनिक सुभाष तोमर ओर शिवकुमार को सभा में प्रथम बार उपस्थित होने पर तिरंगा पटका पहना कर उनका स्वागत किया गया। सोनवीर, सत्येंद्र द्वारा भी सभी को अग्रिम बधाई दी गई। इस अवसर पर जयप्रकाश, जाहिद खान, इंद्रपाल, सुनील कुमार, निरंजन यादव, राजपाल यादव, संजीव कुमार, पप्पू सिंह, फेरू सिंह, देवेंद्र सिंह, सत्येंद्र कुमार आदि संगठन के लोग उपस्थित रहे।



