देहरादूनउत्तराखंड

मौसम ने बदला मिजाज, उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रो में शुरू हुई बर्फबारी

किसानों के चेहरों पर लौटी खुशी, पर्यटकों का आना हुआ शुरू

रिपोर्ट :— कुलदीप पंडित

 

मौसम ने बदला मिजाज, उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रो में शुरू हुई बर्फबारी

किसानों के चेहरों पर लौटी खुशी, पर्यटकों का आना हुआ शुरू

मौसम को लेकर मौसम विभाग के साथ साथ जिला प्रशासन भी हुआ अलर्ट

देहरादून (एन के न्यूज़ ) उत्तराखंड में आज मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया है, जिसके बाद विभिन्न क्षेत्रो में हुई बर्फबारी के बाद कड़ाके ठंड बढ़ गई है। बदलते मौसम के बाद पर्यटकों का आना भी शुरू हो गया है। और किसानों के चेहरे खिल गए हैं। बदलते मौसम के कारण जहां मौसम विभाग अलर्ट है,वही जिला प्रशासन भी पूरी तरीके से मुस्तैद होता दिखाई दे रहा है। दरअसल आपको बता दे की देर रात से ही उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश के बाद बर्फबारी हो रही है। क्षेत्र में हो रही बर्फबारी ने पर्यटकों को अपनी ओर खींच लिया है। सुहाने मौसम का नजारा देखने के लिए लगातार पर्यटकों की भीड़ बढ़ रही है। हलाकि मौसम विभाग ने 13 जिलों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश की संभावना जताई थी । केदारनाथ में हल्की बर्फबारी से मौसम अलग ही अपनी छटा बिखेर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग ओर चमोली जनपदों में बारिश होगी। वहीं, नैनीताल, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में भी बादल छाए रहेंगे । ऊंचाई वाले गंगोत्री, यमुनोत्री धाम ओर हर्षिल घाटी में बर्फबारी हो रही है। वहीं रुद्रप्रयाग में घने बादल छाए हुए हैं। ओर भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। वर्षा ओर हिमपात की वजह से तापमान में कमी हो गई है।लगातार हो रही बर्फबारी से बदरीनाथ धाम में करीब छह इंच तक ताजी बर्फ जम गई है। जिसे देखते हुए जिलाधिकारी ने आला अधिकारियों के साथ बद्रीनाथ धाम जाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया है। धाम में मौसम बदलने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *