उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून की महिलाओं और लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाएगी जनकल्याण समिति

जनकल्याण समिति उत्तराखंड की दमदार शुरुआत

देहरादून की महिलाओं और लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाएगी जनकल्याण समिति

विकास नगर (एन के न्यूज) जनकल्याण समिति उत्तराखंड द्वारा आज विकासनगर के होरावाला में सिलाई केंद्र का शुभारंभ किया गया, जिसमें 50 महिलाओं एवं लड़कियों ने प्रतिभाग किया । इस अवसर पर जन कल्याण समिति के मुख्य सचिव निशांत ने कहा कि जनकल्याण समिति देहरादून जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाकर महिलाओं एवं लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है। संस्था द्वारा महिलाओं एवं लड़कियों को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने के लिए जहां सिलाई, कढ़ाई, ब्यूटीशियन, टेडीवीयर, पेंटिंग ओर फैशन डिजाइनिंग के साथ-साथ जूट के समान बनाने का प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बना रही है,वहीं दूसरी ओर प्रशिक्षण के बाद गांव की महिलाएं एवं लड़कियां अपने ही घर में रोजगार कर अपने आजीविका चला सकती है, और अपने बच्चों का वह स्वयं पालन पोषण कर सकती है । उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा गांव में महिलाओं को स्वम रोजगार करने के लिए पैकिंग के समान का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वह अपने ही घर में रोजगार कर एक व्यवसाय कर सकती है, और आत्मनिर्भर बन सकती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से हेमा, अलका, निशा, सीमा ओर इंदु मुख्य रूप से उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *