हरिद्वारउत्तराखंड

सैकड़ो महिलाओं और लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाएगी जनकल्याण समिति उत्तराखंड

प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ

सैकड़ो महिलाओं और लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाएगी जनकल्याण समिति उत्तराखंड

प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ

हरिद्वार (एन के न्यूज) जनकल्याण समिति उत्तराखंड द्वारा आज जनपद के भिक्कमपुर और एकड़ खुर्द में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय सुपरवाइजर गीता देवी ने कहा कि जनकल्याण समिति उत्तराखंड की यह एक अनोखी पहल है, जहां संस्था द्वारा गांव की गरीब निर्धन महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए उनके भविष्य का निर्माण किया जा रहा है। जहां महिलाएं प्रशिक्षण लेने के बाद स्वयं रोजगार कर अपने बच्चों का पालन पोषण कर सकती हैं, और अपनी आजीविका चला सकती हैं । वहीं दूसरी ओर एकड़ खुर्द की सुपरवाइजर वंशिका उपाध्याय ने कहा कि संस्था द्वारा गांव दर गांव में प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाकर एक अनोखी पहल की जा रही है, जिसका लाभ गांव की महिलाओं और लड़कियों को मिल रहा है । उन्होंने कहा कि आज के समय में जहां लोग अपने और अपने परिवार के लिए ही सीमित रहते हैं, वहीं जन कल्याण समिति उत्तराखंड द्वारा लोगों के लिए इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाकर उन्हें लाभ देने का काम किया जा रहा है, जो अपने आप में एक सराहनीय कदम है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीनियर सुपरवाइजर पूजा गोत्रा, गीता, गुड़िया देवी ,वंशिका उपाध्याय, नाजरीन, गुलफ़्सा, सना, सानिया, मेहरुनिशा , आदि मुख्य रूप से उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *