
एनजीओ की अनोखी पहल,,,,
मुख्यमंत्री के कार्यों से प्रभावित होकर गरीब निर्धन लोगों को किया राशन वितरण
लक्सर (हरिद्वार) आज के समय में जहां लोग अपने लिए ओर अपने परिवार के लिए सोचते हैं, वहीं जनकल्याण समिति उत्तराखंड की एक अनोखी पहल देखने को मिली है। समिति के लोगों ने केंद्र की भाजपा सरकार और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यों से प्रभावित होकर, आज लक्सर क्षेत्र के बहादुरपुर गांव समेत विभिन्न क्षेत्रों की 1200 से अधिक गरीब निर्धन लोगों को राशन वितरण कर, एक अनोखी पहल की शुरुआत की है। संस्था की अध्यक्ष पूजा शर्मा और उपाध्यक्ष रेनू उदासीन का कहना है, की उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोगों के हितों के लिए 24 घंटे कार्य कर रहे हैं। प्रदेश मे अब अपराधिक घटनाएं शून्य हो गई है। लोगों की समस्याओं के लिए मुख्यमंत्री स्वम् उनकी समस्याएं सुनकर, तत्काल उनका निराकरण कर रहे हैं। देवभूमि मे अब महिलाए अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही है। इन्ही कार्यों से प्रभावित होकर, जनकल्याण समिति उत्तराखंड ने संकल्प लिया है, कि वह गरीब निर्धन और असहाय लोगों की मदद करने का काम करेंगे, तथा आने वाले समय मे उनकी संस्था महिलाओं एवं युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाकर उन्हें स्वावलंबी बनाने का काम करेंगे, वहीं दूसरी ओर एनजीओ द्वारा 5000 वृक्षों को लगाने का भी संकल्प लिया गया।जनकल्याण समिति की, इस अनोखी पहल की सराहना, अब सभी और हो रही है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से पूनम देवी, अनुराधा, सादिया, कमला, हमीदा, राजकुमारी, रानी, कमलेश, सुनिता आदि का सहयोग रहा।


