Uncategorized

मैले के दौरान श्री खाटू श्याम मंदिर में मची भगदड़, तीन महिला श्रद्धालुओं की मौत,दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु हुए घायल,मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश,

हादसे में मृतको एवं घायलों के परिजनों को सहायता राशि देने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा

मैले के दौरान श्री खाटू श्याम मंदिर में मची भगदड़,

तीन महिला श्रद्धालुओं की मौत,दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु हुए घायल,मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश,

हादसे में मृतको एवं घायलों के परिजनों को सहायता राशि देने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा

सीकर,  खाटूश्याम जी के मासिक मेले में आज सवेरे भगदड़ मच जाने से तीन महिला श्रद्धालुओं की मौत और 3 महिलाएं गंभीर घायल हो गई। घायल महिलाओं को उपचार के लिए जयपुर रेफर किया गया जबकि कुछ घायल श्रद्धालुओं को खाटूश्याम जी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कर उन्हें छुट्टी दे दी गई है। घटना सुबह 4 बजे की है।आज एकादशी का पर्व होने से खाटू में लाखों की भीड़ पिछले 2 दिन से जमा है। आज जब सुबह-सुबह मंदिर प्रशासन ने दर्शन के लिए गेट खोला तो भगदड़ मच गई और 3 महिलाएं उसके नीचे दब जाने से उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद खाटू श्याम मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। परिजन एक दूसरे के बारे में जानकारी लेने में लगे रहे। अभी भी इस हादसे को लेकर खाटू में सन्नाटा छाया हुआ है।

खाटूधाम में दर्शन के दौरान भगदड़ का मामला

SP कुंवरराष्ट्र दीप CCTV कैमरे से जुटा रहे हादसे की जानकारी,

मुख्य गेट पर उपस्थित गार्डों से ले रहे बयान,

एसपी के कमांडो पहुंचे खाटूधाम,राहत कार्य शुरू

खाटूश्याम हादसे पर देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत का आया बयान कहा

हादसे को लेकर पूरे मामले की जांच की जाएगी’, शकुंतला रावत ने हादसे पर दु:ख भी जताया, ‘मैं खुद भी जल्द ही घटना स्थल पर जाऊंगी इस तरह के आयोजनों में भगदड़ नहीं मचे इसके लिए सरकार लगातार प्रयासों में जुटी है मैं खुद भी अलग-अलग तीर्थ स्थलों का दौरा कर देख रही हूं व्यवस्थाओं को

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खाटू श्याम मंदिर में हुए हादसे पर जताया शोक

मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख और घायलों को ₹20-20 हजार सहायता राशि मुहैया कराने का दिया निर्देश।

रिपोर्ट :– टिंकू सैन,जयपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *