
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.श्रीराम शर्मा का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत,लोगो की लगी भारी भीड़
पेहल/अलवर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बनने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव पेहल पहुंचने पर डॉ.श्रीराम शर्मा का ग्रामीणों ने बाजे व डीजे के साथ किया भव्य स्वागत व गांव के मुख्य मार्गो पर जगह जगह माला व एवं बुके देकर सम्मानित किया गया स्वागत सभा में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पेहल के प्रधानाचार्य शेरसिंह चौहान ने कहा कि गांव की मिट्टी से निकलकर चिकित्सा विभाग में उच्च पद पर रहकर देश की सेवा करते हुये अपने गांव व तहसील का नाम रौशन कर रहै हैं। इस मिट्टी से निकलकर इतने बडे़ पद पर चयन होने से गांव के लिए हर्ष व गर्व का दिन है। डॉ. श्रीराम शर्मा ने ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा प्रतिभा किसी के परिचय की मोहताज नहीं होती। लक्ष्य बनाकर ईमानदारी से मेहनत करने से निश्चित तौर पर सफलता मिलती अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता को दिया।उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति एक ही प्रयास में सफल नहीं हो सकता ।उसे निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। कोई भी व्यक्ति असफल तभी होता है ,जब वह प्रयास करना बंद कर देता है इस दौरान उनके साथ आए डिप्टी सीएमएचओ डॉ. महैश बैरवा, व सत्यवीर सौनी का भी ग्रामवासियों द्वारा साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शेरसिंह चौहान, मोनु जोशी, मुकेश चौहान, पर्यावरण प्रेमी सुरेन्द्र सैन, डॉ. कुमदेश दिक्षित, मुकेश चौधरी, सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट :— टिंकू सैन ब्यूरो चीफ अलवर



