देहरादूनउत्तराखंड

 चोरी की वारदात का डोईवाला पुलिस ने किया खुलासा

दो चोरो को गिरफ्तार कर ज्वेलरी और नगदी की बरामद।

रिपोर्ट :— कुलदीप शर्मा, डोईवाला 

चोरी की वारदात का डोईवाला पुलिस ने किया खुलासा

दो चोरो को गिरफ्तार कर ज्वेलरी और नगदी की बरामद।

डोईवाला (एन के न्यूज़ ) मुखबिर की सूचना पर डोईवाला पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लाखों रुपए से अधिक कीमत की ज्वेलरी और 40 हजार रुपए की नगदी बरामद की है।

दरअसल आपको बता दें कि चार दिन पूर्व डोईवाला थाना क्षेत्र के गांव खैरी निवासी दलबीर सिंह के घर अज्ञात चोरों ने उस समय चोरी की वारदात को अंजाम दिया, जब दलबीर सिंह अपने परिवार के साथ बाहर गया हुआ था। बाहर से आने पर दलबीर सिंह ने चोरी की सूचना डोईवाला पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 लाख रुपए कीमत की चोरी हुई ज्वेलरी और 40 हजार रुपए की नगदी बरामद की है। डोईवाला पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि सौंग नदी के पास से शिवम और साहिल को शक के आधार पर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ होने पर दोनों युवकों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने का खुलासा करते हुए बताया, कि वह फेरी का कार्य करते हैं, और दिन में ही ऐसे मकान को चिन्हित करते हैं, जिसमें कोई नहीं होता है। फिर रात को चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। पुलिस ने दोनों चोरों को गिरफ्तार कर सलाखो के पीछे भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *