बागपत पहुंचे भाजपा के राज्यसभा सांसद और पूर्व आईपीएस बृजलाल सिंह पाकिस्तान को लेकर दिया बड़ा बयान
कहा भूखे मर रहे पाकिस्तान के लोग अब आना चाहते है भारत

बागपत पहुंचे भाजपा के राज्यसभा सांसद और पूर्व आईपीएस बृजलाल सिंह पाकिस्तान को लेकर दिया बड़ा बयान

कहा भूखे मर रहे पाकिस्तान के लोग अब आना चाहते है भारत
कांग्रेस पर भी कसा तंज कहा कांग्रेस करती है तुस्टीकरण की राजनीति

बागपत (एन के न्यूज़ ) बीजेपी के राज्यसभा सांसद और पूर्व आईपीएस बृजलाल सिंह आज बागपत पहुंचे। जहां उन्होंने पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर आयोजित गोष्टी में बतौर मुख्य अतिथि रहे । इस दौरान उन्होंने बयान देते हुए कहा कि पीएम मोदी जी ने कश्मीर से धारा 370 हटाकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना पूरा किया है । जिससे कश्मीर के लोगो को आजादी मिली है । उन्होंने कहा की मोदी जी की कुशल नीतियों के कारण ही आज कश्मीर के लोग हाथो में तिरंगा लेकर ये कहते है कि हम भूखे मर रहे है हमें भारत में ही मिला लो।
वहीं उन्होंने सेंगोल विवाद पर कहा कि कांग्रेस तुस्टीकरण की राजनीति करती है, ओर मोदी जी की सरकार में हम अपनी विरासत को संभाल रहे हैं। क्योंकि हमारी संस्कृति ओर प्रजातंत्र का निशान सांसद में स्थापित है।र
दरअसल आपको बता दें कि पूर्व आईपीएस ओर राज्य सभा सांसद बृजलाल सिंह आज बागपत में बीजेपी के जिला कार्यालय पर आयोजित हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर पहुंचे थे, ओर उन्होंने यहाँ बीजेपी कार्यकर्ताओ के साथ मीटिंग कर सम्बोधित करते हुए उनके बारे में जानकारी दी ।



