पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार और सांसद डॉ राजकुमार सांगवान पहुंचे बागपत, सम्मान समारोह में हुए शामिल
खेलकूद और शिक्षा में जनपद का नाम रोशन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

खेलकूद और शिक्षा में जनपद का नाम रोशन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार और बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान रहे मौजूद

बागपत (एन के न्यूज़ ) खेलकूद, शिक्षा और प्रशासनिक सेवाओं में उच्च पदों पर चयनित प्रतिभाओ को सम्मानित करने के लिए बागपत जाट महासभा द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी प्रवीण कुमार और बागपत सांसद डॉ राजकुमार सागवान मौजूद रहे। प्रदेश और देश के साथ – साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बागपत का नाम रोशन करने वाले प्रतिभाओं को जाट समाज द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।सम्मान समारोह के दौरान बागपत सांसद डॉ राजकुमार सागवान ने कहा कि बागपत के खिलाड़ी देश में ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बागपत का नाम रोशन कर रहे हैं, उनके प्रदर्शन को और बेहतर बनाने के लिए उनके द्वारा खेलकूद का मैदान और स्टेडियम बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जो शीघ्र ही पूरा होगा। कार्यक्रम के दौरान पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने खेलकूद में उच्च स्थान प्राप्त करने वाले और शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी। सम्मान समारोह में सपा, रालोद, भाजपा और भाकियू के साथ साथ विभिन्न पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।



