उत्तराखंड

पर्यावरण को लेकर हुई जन कल्याण समिति की बैठक

हजारों पेड़ लगाएगी जनकल्याण समिति

हजारों पेड़ लगाएगी जनकल्याण समिति

पर्यावरण को लेकर हुई जन कल्याण समिति की बैठक

वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ ओर पर्यावरण बचेगा तो जीवन बचेगा का दिया नारा 

हरिद्वार (एन के न्यूज़ ) उत्तराखंड की जनकल्याण समिति की एक आवश्यक बैठक आज सीनियर सुपरवाइजर नीलिशा ठाकुर के आवास पर संपन्न हुई, जिसमे बढ़ते प्रदूषण को लेकर गहन विचार किया गया। बैठक मे हजारों वृक्षों को लगाने का निर्णय लिया गया, इस दौरान जनकल्याण समिति उत्तराखंड की अध्यक्ष पूजा शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि, यदि वृक्ष होंगे, तो पर्यावरण शुद्ध होगा और पर्यावरण शुद्ध होगा तो जीवन भी शुद्ध होगा।आज लोग भयंकर बीमारियों से ग्रस्त है। क्योंकि हमारे आसपास शुद्ध वायु नहीं है, अगर शुद्ध वायु होगी, तब जीवन स्वस्थ होगा। उन्होंने कहा कि हर आदमी को एक वृक्ष लगाना चाहिए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी, उसे ही लेनी चाहिए। इस कारण हमारा क्षेत्र हरे-भरे वृक्षों के लगने से वातावरण शुद्ध होगा। वायु शुद्ध होगी और जो हम सांस ले रहे हैं, वह भी शुद्ध होगी। उन्होंने कहा कि, वृक्ष प्रदूषित वायु को ग्रहण कर, शुद्ध वायु को जन-जन तक पहुंचाने का काम करता है, जिससे हमारा जीवन ही नहीं, कल का भविष्य कहे जाने वाले बच्चों का जीवन को भी नई ऊर्जा मिलती है। बैठक का संचालन समिति की सीनियर सुपरवाइजर मोहिनी भारद्वाज ने किया। इस दौरान मुख्य रूप से रेनू उदासीन, अक्षय शर्मा, दिव्या गुप्ता, दीपा पाठक, चारुल, बबीता, सुहानी, कृष्णा पांडे आदि मुख्य रूप से उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *