राजनीति

नरसिंह भगवान की मूर्ति स्थापना दिवस के उपलक्ष में मंदिर प्रांगण में हुआ विशाल भंडारा,हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

रिपोर्ट :-- रिपोर्ट अमित भारद्वाज, रामगढ़ /राजस्थान

नरसिंह भगवान की मूर्ति स्थापना दिवस के उपलक्ष में मंदिर प्रांगण में हुआ विशाल भंडारा,हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

रामगढ (अमित भारद्वाज) रामगढ़ कस्बे में नरसिंह भगवान की मूर्ति स्थापना दिवस के उपलक्ष में बलाई समाज ने मंगलवार को 251 कलशो व मनमोहक झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली थी । आज बुधवार को मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें भलाई समाज के 80 गांव की महिला व पुरुष भंडारे में मौजूद रहे । विधानसभा के चुनावी सभा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राज ने नरसिंह महाराज के मंदिर पर आशीर्वाद लेकर प्रसाद ग्रहण किया था । आज हजारों की संख्या में लोगों ने मालपुए का प्रसाद ग्रहण किया । भंडारे में भाजपा के पूर्व प्रत्याशी सुखवंत सिंह भी मंदिर पर आशीर्वाद लेने व प्रसाद ग्रहण करने के लिए पहुंचे । सुखवंत सिंह ने 5100 रुपए मंदिर कमेटी को भेंट किए । 2 वर्षों से कोरोना के चलते मंदिर पर कोई प्रोग्राम नहीं आयोजित किया गया था लेकिन अबकी बार बलाई समाज के लोगों ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया ।

रिपोर्ट :– रिपोर्ट अमित भारद्वाज, रामगढ़ /राजस्थान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *