राजस्थान

शक्ति करण महिला ट्रस्ट एनजीओ द्वारा किया गया जागरूक

इंचार्ज मोनिका मन्ना ने महिलाओं एवं युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए महिलाओं को दिलाई सदस्यता

शक्ति करण महिला ट्रस्ट एनजीओ की इंचार्ज मोनिका मन्ना ने महिलाओं एवं युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किया जागरूक।

नागौर (राजस्थान) शक्ति करण महिला ट्रस्ट नेशनल एनजीओ द्वारा राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में गरीब निर्धन महिलाओं के उत्थान के लिए एवं महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किए जाने से पूर्व लोगों को संस्थान के विषय में जागरूक करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है, इस अवसर पर महिलाओं को संबोधित करते नागौर इंचार्ज मोनिका मन्ना ने कहा कि शक्ति करण महिला ट्रस्ट एक ऐसी ट्रस्ट है, जो नेशनल स्तर पर चार राज्यों में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि संस्थान के द्वारा जहां गरीब निर्धन असहाय लोगों की मदद की जाती है वही प्रदेश और केंद्र की सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है, इतना ही नहीं पर्यावरण, कन्या भ्रूण हत्या, एवं बाल विवाह के विषय में भी महिलाओं को जागरूक किया जाता है। कार्यक्रम को रुखसाना,वजीर ,संगीता गुजराती ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर गोगेलाव की महिलाओं ने शक्ति करण महिला ट्रस्ट के साथ मिलकर गरीब निर्धन महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *