डोईवाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, ज्ञापन सौपा
कांग्रेस कार्यकर्ताओ के साथ हुई तीखी झड़पे

डोईवाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, ज्ञापन सौंपा

डोईवाला (ज्योति यादव ) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन देने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें कोतवाली के सामने ही रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच काफी देर तक बहस भी हुई। कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल ओर कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, प्रधानमंत्री वापस जाओ के लगाए नारे। बाद में कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन को अपनी विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रमुख रूप से रानी पोखरी में विधि विश्वविद्यालय की स्थापना, डोईवाला अस्पताल का शीघ्र उन्नयन (विस्तारीकरण) तथा क्षेत्र में बिगड़ती कानून व्यवस्था को सुधारने की मांग शामिल रही।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन तेज करेंगे। वहीं पुलिस प्रशासन ने स्थिति को शांतिपूर्ण तरीके से नियंत्रित करते हुए ज्ञापन उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

