उत्तरप्रदेशबागपत

किसान ने जिलाधिकारी को पत्र देकर,लगाई न्याय की गुहार

उपजिलाधिकारी ने दिए कार्यवाही के आदेश

किसान ने कलेक्ट्रेट पहुच दोघट पुलिस पर लगाया एक पक्षीय कार्रवाई करने का आरोप

उपजिलाधिकारी ने दिए कार्यवाही के आदेश

बागपत (एनके न्यूज़) जनपद के भड़ल गांव निवासी गौरव कुमार ने जिलाधिकारी को पत्र देते हुए पुलिस की निष्क्रियता के कारण पशुओं के चार दिन से भूखे रहने की शिकायत की है।गौरव कुमार ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि, उनकी पैंतीस बीघा जमीन पर खडी फसल को दबंग लोगों ने उजाड दिया है,हालांकि शिकायत करने पर पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली ,किंतु कोई कार्रवाई नहीँ की। उन्होंने बताया कि पहले उन्हें खेतों में जाने से सिर्फ दबंग ही रोकते थे,लेकिन अब पुलिस ने भी रोकना शुरू कर दिया है, जिससे पशुओं के भूखे मरने की नौबत आ गई है।जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन के बाद आश्वस्त हुए गौरव ने बताया कि, एसडीएम द्वारा गौरव को थाना दोघट में कार्रवाई के लिए लिखा गया है। इसके बावजूद भी यदि दोघट थाना पुलिस एक तरफ कार्रवाई करती रही तो वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर न्याय की गुहार लगाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *