उत्तरप्रदेशबागपत

बड़ा हादसा,नहर में नहाते दो युवक डूबे,हुई मौत

मौत की खबर पर परिजनों में मचा कोहराम

यमुना नहर में नहाते समय दो युवको की डूबने से हुई मौत ,

गोताखोरों की मदद से निकाला बाहर,परिजनों में मचा कोहराम

बागपत (एन के न्यूज़) बड़ौत कोतवाली क्षे‏त्र के बावली गांव में देर शाम यमुना नहर में नहाते समय एक दर्दनाक हादसा हो गया। पूर्वी यमुना नहर का पानी गहरा और बहाव तेज होने के कारण नहाते समय दो युवक उसमें डूब गए। आसपास मौजूद युवकों ने शोर मचाकर अन्य लोगों को वहां इकट्ठा किया ओर गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों को बाहर निकाल कर बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद दोनों युवकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। मृतक राजा जिसकी उम्र 18 वर्ष थी और उसके साथी साकिब जो 19 वर्ष का बताया जा रहा है। दोनो ही बड़ौत के बावली रोड के रहने वाले थे। जो एक साथ शाम को नहर में नहाने के लिए जाते थे। लेकिन आज अचानक बहाव तेज होने के कारण दोनो की नहाते समय दर्दनाक मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *