कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया बिजली महोत्सव का आयोजन
रंगारंग कार्यक्रम का किया गया भव्य आयोजन

कलक्ट्रेट परिसर के लोकमंच पर किया गया बिजली महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन
बागपत (एन के न्यूज़) उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य पावर 2047 आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत भारत की आजादी के 71 साल के उपलक्ष पर वित्त मंत्रालय भारत सरकार ओर उत्तर प्रदेश शासन के संयुक्त प्रयास से बागपत जिले में बिजली महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें उत्सव के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को उजागर किया गया,कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक,फिल्मों की स्क्रीनिंग, प्रदर्शनी आदि विभिन्न कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरकार की विभिन्न योजनाओं पर भी प्रकाश डाला गया।
आपको बता दे कि बिजली महोत्सव पूरे देश मे उज्ज्वल भारत,उज्ज्वल भविष्य पावर 2047 के अंतर्गत बिजली महोत्सव मनाया जा रहा है।आजादी के अमृत महोत्सव के तहत लोगों को आगामी दिनों में बेहतर बिजली मिलने ओर बिजली का सदुपयोग करने के प्रति जागरूक किया गया। पावर कॉरपोरेशन अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर लोगों को बिजली व्यवस्था के सुधार में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही नीतियों से अवगत कराया। बागपत कलेक्ट्रेट लोकमंच में शुक्रवार को बिजली महोत्सव का शुभारंभ किया गया। लोगों को बेहतर बिजली देने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि सौभाग्य योजना के तहत मुफ्त कनेक्शन देकर गरीबों के घर रोशन किए जा रहे हैं। आने वाले समय में देश व प्रदेश की बिजली व्यवस्था और बेहतर की जाएगी। केंद्र ओर प्रदेश सरकार के प्रयास से आठ साल में ये क्षमता बढ़कर चार लाख मेगावाट हो गई है। इस मौके पर नाट्य संस्थान मेरठ के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक ओर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करके लोगों का मनोरंजन करते हुए बिजली के संबंध में जागरूक किया।



