उत्तरप्रदेशबागपत

अज्ञात चोरों ने किन्नर के घर चोरी की वारदात को दिया अंजाम

चोरी की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुटी

अज्ञात चोरों ने किन्नर के घर चोरी की वारदात को दिया अंजाम ,आभूषण कपड़े चोरी कर हुए फरार

दवाई लेने के लिए दिल्ली गए हुए थे किन्नर

चोरी की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुटी

बागपत (मोनिका शर्मा)जनपद में चोरी की घटनाओं को पुलिस की दिनरात की गश्त और नागरिकों द्वारा बरती जा रही अतिरिक्त सतर्कता और चौकसी को धता बताते हुए चोर सक्रिय हैं।इसी कड़ी में चोरों ने एक किन्नर के घर को भी नहीं बख्शा। जमकर घर का कोना कोना और एक एक सामान को तसल्ली से देखा व जेवरात, नकदी, कीमती कपड़े ले गए ।थाना क्षेत्र के अग्रवाल मंडी टटीरी में सर्वोदय हास्पिटल के सामने रहने वाली किन्नर रुखसार दवा लेने दिल्ली गई थी बाद में किन्नर के घर को चोरों ने जमकर खंगाला।नकदी, आभूषण, कपड़े सहित भंडारे के लिए जोडे गये रुपये से भरी गुल्लक को भी नहीं बख्शा बल्कि उसे फोडकर एक एक पाई ले गए। पीड़ित किन्नरों ने मिलकर थाना पुलिस से खुलासे और माल बरामद कराने की गुहार लगाई है।पीड़ित किन्नर रुखसार के साथ आए किन्नरों ने थाना कोतवाली पर आकर तहरीर दी तथा बताया कि, जब वह दिल्ली से दवा लेकर वापस आई, तो उनके घर का अंदर से मूसला बंद था। उसे तभी अनहोनी का शक हो गया था।बताया कि, उन्होंने इसकी सूचना टटीरी पुलिस चौकी पर दी , जिसपर वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने तत्काल मौके पर आकर मकान की छत पर चढ़कर इधर उधर देखा तथा मुख्य द्वार का मूसला खोला।अंदर जाकर देखा तो किन्नर रुखसार सन्न रह गई।उसकी मेहनत और दुआओं में मिले गहने, रुपये, कपड़े व उपहार सभी गायब मिले

भंडारे की गुल्लक
पीडिता किन्नर रुखसार उस समय अधीर हो गई जब उसने बताया कि, उसने श्रद्धा और पूजा पाठ के साथ ही भंडारे के लिए एक गुल्लक बना रखी थी, चोरों ने उसे भी फोडकर सारे पैसे निकाल लिए | फिलहाल भंडारे करने की उसकी इच्छा अधूरी रहने का उसे भारी दुख है।नकदी, गहने व सामान चोरी की बाबत किन्नर रुखसार ने बताया कि, घर पर नकद अस्सी हजार रुपये रखे थे, गुल्लक में भी करीब बीस हजार रुपये का अनुमान है वहीं गहने और उपहार सहित कपडों की कीमत का अंदाजा लगाया जा रहा है।उन्होंने चोरी की घटना में दो लोगों पर शक करते हुए तहरीर दी है, जिस पर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है और शीघ्र खुलासे का आश्वासन दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *