शक्तिकरण महिला ट्रस्ट ने 500 महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम के पश्चात प्रमाण पत्र किए वितरित
सिलाई मशीन देकर किया सम्मानित

शक्तिकरण महिला ट्रस्ट ने 500 महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम के पश्चात प्रमाण पत्र किए वितरित
सिलाई मशीन देकर किया सम्मानित, शामली जनपद के कांधला स्थित श्री राम आईटीआई में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
शामली (एन के न्यूज़) शक्तिकरण महिला ट्रस्ट नेशनल एनजीओ द्वारा चलाए जा रहे निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम के पश्चात 500 महिलाओं को जहां प्रमाण पत्र वितरित किए वही कुशल प्रशिक्षण लेने वाली महिलाओं एवं युवतियों को सिलाई मशीन देकर सम्मानित किया।
दरअसल आपको बता दें की शक्ति करण महिला ट्रस्ट नेशनल एनजीओ द्वारा भारत के चार राज्यों में निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाकर महिलाओं एवं युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जा रहा है, जिसमें सिलाई,कढ़ाई, ब्यूटीशियन, टेडी बियर, पेंटिंग, फैशन डिजाइनिंग, ढोलक और डांस इन सभी विषयों पर कुशल ट्रेनर द्वारा निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिस कारण महिलाएं आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ अपने पैरों पर खड़ी हो सके, इतना ही नहीं एनजीओ द्वारा गरीब निर्धन महिलाओं के लिए स्वरोजगार हेतु प्रोडक्ट का निर्माण करना, पैकिंग करना, स्टीकर आदि लगाना, सभी का कुशल प्रशिक्षण दिया जाता है, जिस कारण महिलाएं अपने ही घर में रोजगार कर अपने परिवार की आजीविका चला सकती हैं। इसके साथ-साथ एनजीओ द्वारा पारिवारिक हिंसा या महिला उत्पीड़न के मामले में भी महिलाओं की मदद करती है, यदि महिला एनजीओ की सदस्य हैं और वह बीमारी से ग्रस्त है, उसके लिए भी एनजीओ पूरी तरीके से मदद कर रही है, इसके साथ साथ कोई बच्चा पढ़ना चाहता है लेकिन मां-बाप की आर्थिक स्थिति कमजोर होती है, उसकी पढ़ाई में भी एनजीओ मदद कर रही है। कुल मिलाकर एनजीओ द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों से राज्य भर की महिलाएं लाभ ले रही हैं ।शामली जनपद के कांधला कस्बे में आयोजित हुए कार्यक्रम के दौरान 500 महिलाओं ने कुशल प्रशिक्षण लेने के बाद प्रमाण पत्र प्राप्त किए, इसके साथ-साथ एनजीओ ने कुशल प्रशिक्षण लेने वाली महिलाओं को सिलाई मशीन देकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं युवतियों के भारी जनसमूह ने शक्ति करण महिला ट्रस्ट का आभार व्यक्त करते हुए सभी योजनाओं की प्रशंसा की।
रिपोर्ट :—- एन के न्यूज़ शामली



