उत्तरप्रदेशबागपत

शुगर मिल से मिली किसानों की चीनी पर सेल टैक्स विभाग ने किया कब्जा

विरोध में किसानों ने किया जमकर हंगामा ओर नारेबाजी

 शुगर मिल से मिली किसानों की चीनी पर सेल टैक्स विभाग ने किया कब्जा

विरोध में किसानों ने किया देर रात जमकर भारी हंगामा ओर नारेबाजी

सेल टैक्स विभाग के अधिकारी ऑफिस छोड़कर हुए नदारद , किसानों ने देर रात किया विभाग परिसर पर कब्जा

बागपत (कुलदीप पंडित) देर रात उस समय भारी हंगामा हो गया जब सेल टैक्स विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर चीनी से लदे एक ट्रक को अपने कब्जे में लिया,विरोध में गुस्साए किसानों ने जमकर हंगामा, प्रदर्शन शुरू कर दिया ओर नारेबाजी करते हुए सेलटैक्स विभाग के परिसर पर अपना कब्जा जमा लिया।

दरअसल आपको बता दे कि मुजफ्फरनगर जनपद के किसानों का गन्ना भुगतान लंबे समय से नहीं हो रहा है जिस कारण किसानों ने अपने परिवार का पालन पोषण करने ओर बच्चों की फीस जमा करने के लिए भैसाना शुगर मिल से प्रति किसान के हिसाब से 6 कुंतल चीनी ली थी, जो लगभग 30 किसानों ने इकट्ठा होकर एक ट्रक में लेकर दिल्ली जा रहे थे, तभी बागपत में सेल टेक्स विभाग ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। आरोप है कि किसानों ने सेल टैक्स अधिकारी कार्यालय पर अपने सभी कागजात दिखाते हुए चीनी से लदे ट्रक को छोड़ने की गुहार लगाई लेकिन सेल टैक्स के अधिकारियों ने किसानों की एक न सुनी और ऑफिस को बंद कर अपने आवास पर चले गए जिससे किसानों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने जनपद के आला अधिकारियों को सूचना देते हुए प्रदर्शन कर धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी करने लगे, किसानों का कहना था कि जब तक चीनी नहीं छूटेगी तब तक धरने पर बैठे रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *