उत्तरप्रदेशबागपत

रालोद मुखिया पहुचे बागपत, नवनिर्वाचित चेयरमैन राजूद्दीन का बड़ा कद

रिपोर्ट :--- कुलदीप पंडित

बागपत में पहुचे रालोद अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह

मंच पर रालोद मुखिया जयंत चौधरी और नव निर्वाचित चेयरमैन राजूद्दीन मलिक को पकड़ी पहना कर किया सम्मानित 

गठबंधन पर दिया बड़ा बयान, कहा जो मीडिया चला रहा है, उसका आधार नही है

बागपत (कुलदीप पंडित) बागपत में पहुचे रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने मंच से मतदाताओं का अभिनन्दन किया । मंच पर ही रालोद मुखिया जयंत चौधरी और नव निर्वाचित चेयरमैन राजूद्दीन मलिक को पकड़ी पहना कर सम्मानित किया। चेयरमैन राजूद्दीन का बागपत में कद बढ़ने की चर्चाओं ने एक बार फिर राजनीति गर्मा दी है।

दरअसल आपको बता दे कि बागपत मे रालोद के समरसता अभियान के शुभारंभ के दौरान रालोद अध्यक्ष ने बड़ा बयान दिया है , उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव के गठबंधन का रास्ता सभी विपक्ष की पार्टियों से बात चीत के बाद साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सपा के साथ गठबंधन नही टूटा है। यह किस के दिमाग की उपज है, मै नही जानता लेकिन जो मीडिया चला रहा है, उसका कोई आधार नही है। जो चर्चा है वह गलत है। कार्यक्रम में बागपत चेयरमैन राजुद्दीन एडवोकेट को पगड़ी पहना कर सम्मानित किया ।कार्यक्रम को रालोद के अहमद हमीद, मदन भैया, विधायक अजय तोमर, सुभाष गुर्जर ने भी जनसमूह को सम्बोधित किया। इस मौके पर गठबंधन के शीर्ष नेताओं के साथ साथ भारी जनसमूह मौजूद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *