उत्तरप्रदेशबागपत

प्रधानमंत्री के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा चलाएगी, महाजनसंपर्क अभियान

घर घर जाकर गिनाएगी पार्टी की उपलब्धियां

प्रधानमंत्री के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा चलाएगी एक माह तक महा जनसंपर्क अभियान

घर घर जाकर गिनाएगी पार्टी की उपलब्धियां

बागपत (कुलदीप पंडित) उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर विशाल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रदेश के राज्य मंत्री के पी मलिक, भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह, बागपत विधायक योगेश धामा ओर पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने वरिष्ठ नेताओ ओर कार्यकर्ताओं को पार्टी की बड़ी जिम्मेदारी देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कुशल शासन रहा है, जिसको लेकर पार्टी द्वारा 30 मई से 30 जून तक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा । इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता 9 वर्षों की भाजपा की उपलब्धियां गिनाएगे, ओर घर घर जाकर विकास कार्यो ओर अपराध मुक्त कुशल शासन के विषय मे लोगो को जागरूक करने का काम करेगे। बैठक के दौरान भाजपा ने अलग अलग क्षेत्रो में बागपत लोकसभा को विभाजित कर पार्टी के प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी सौपी है। नगर निकाय चुनाव के बाद भाजपा जिलामुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं की यह पहली बैठक हुई है । बैठक में नगर निकाय चुनाव में आए परिणामो पर भी चर्चा की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *