उत्तरप्रदेशबागपत

जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में किया गया राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

जनपद न्यायाधीश संजीव पांडेय ने किया शुभारंभ।

जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में किया गया राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

सैकड़ो लोगो को मिला राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ

जनपद न्यायाधीश संजीव पांडेय ने किया लोक अदालत का शुभारंभ

बागपत (कुलदीप पंडित)  जिला न्यायालय बागपत के परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ जनपद न्यायाधीश संजीव पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश संजीव पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य वाद कार्यो को सस्ता और सुलभ न्याय उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से मामलों का निस्तारण होने पर दोनों पक्षों में प्रेमभाव बना रहता है। राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंकों द्वारा अपने यहां के चिन्हित मामलों को निस्तारण हेतु बुलाया गया है। जिसमें सभी बैंकों द्वारा 155 उधारकर्ताओं के 9.60 करोड़  रुपए के 455 ऋण खाते में 5.74 करोड़ रुपये जमा कर वादों को निस्तारित किए गए।

दरअसल आपको बता दे कि आज जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव पांडेय ने न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान, लोगों ने अपने वादों के निस्तारण ओर समाधान का लाभ उठाया और जनपद न्यायाधीश संजीव पांडेय ने निरीक्षण कर निष्पक्ष समाधान करने के निर्देश देते हुए कहा कि, सभी अधिकारियों ने अपने समय की बचत करते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ लोगो को दिलाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *