उत्तरप्रदेशबागपत

बागपत पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने किया अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़

तमंचे और तमंचे बनाने के उपकरण किए बरामद

हथियारों की तस्करी करने वाले और फैक्ट्री का संचालन करने वाले एक युवक को किया गिरफ्तार

दूसरे फरार अभियुक्त की तलाश में जुटी पुलिस

बागपत (कुलदीप पंडित) पुलिस ने अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक तमंचा बनाने वाले तस्कर को गिरफ्तार किया है, और भारी संख्या में बने हुए और अधबने बने तमंचे बरामद किए हैं। पकड़ा गया तस्कर नौशाद अपने साथी सोनू के साथ मिलकर अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री चलाता था और हत्यारों को यूपी, दिल्ली, ओर हरियाणा में सप्लाई किया करता था। इतना ही नहीं पकड़ी गई फैक्ट्री से हथियारों को होम डिलीवरी भी किया जाता था। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता कर जानकारी दी, कि बागपत शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव मेहनवा में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था, पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जहां बने तमंचे और अधबने तमंचे बरामद किए है वही तमंचे बनाने वाले उपकरण भारी मात्रा में बरामद किए हैं। ओर एक बदमाश को भी गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार बदमाश नौशाद पर आधा दर्जन से अधिक अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। और उसका साथी सोनू फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *