उत्तरप्रदेशबागपत

पांच दबंग युवकों ने एक युवक की, बेहरमी से की पिटाई

पिटाई का लाइव वीडियो हुआ सीसीटीवी में कैद।

पांच दबंग युवकों ने एक युवक की, बेहरमी से की पिटाई

पिटाई का लाइव वीडियो हुआ सीसीटीवी में कैद।

बागपत (कुलदीप पंडित) दबंगो की दबंगई रुकने का नाम नही ले रही है। ताजा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के निवाड़ा गांव का है। जहाँ पुरानी रंजिश को लेकर पांच दबंग युवकों ने एक युवक की बेहरहमी से हाइवे पर पिटाई कर दी ,,,, ओर तब तक पिटाई करते रहे जब तक युवक बेहोश नही हो गया । लाइव पिटाई सीसीटीवी में कैद हो गई, जो अब शोषल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
दरअसल आपको बता दे कि शहर कोतवाली क्षेत्र के निवाड़ा गांव निवासी खलील के पुत्र आमिर का गांव के ही नीरज के साथ तीन माह से पुरानी रंजिश चली आ रही है। देर रात नीरज ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर हाइवे पर आमिर को पकड़ लिया और बेरहमी से पिटाई करनी शुरू कर दी,ओर तब तक पिटाई करते रहे जब तक युवक बेहोश होकर सड़क पर नही गिर गया। लाइव मारपीट का वीडियो सड़क किनारे एक दुकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया,जो अब शोषल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इतना ही नही युवक के साथ मारपीट करने वाले दबंग ही पीड़ित बनकर एसपी कार्यालय पहुच गए और मारपीट का शिकार हुए युवक के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए प्रार्थना पत्र दे दिया। अब देखना यह होगा कि पीड़ित को न्याय मिलता है या उसके खिलाफ ही कार्यवाही होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *