भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व विधायक ने गिनाई पार्टी की उपलब्धियां
कांग्रेस समेत सभी विपक्षी पार्टियों पर जमकर साधा निशाना

भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व विधायक ने गिनाई पार्टी की उपलब्धियां
कांग्रेस समेत सभी विपक्षी पार्टियों पर जमकर साधा निशाना
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नौ साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत किया गया प्रेस वार्ता का आयोजन
बागपत (कुलदीप पंडित) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नौ साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत रमाला गांव में अपने आवास पर पूर्व विधायक ओर भाजपा के कद्दावर नेता सहेन्द्र सिंह रमाला ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि, केन्द्र में भाजपा के नौ साल पूरे हो गए हैं। कांग्रेस के पूर्व के दस साल के कमजोर नेतृत्व के कारण देश बर्बाद हो गया था । जबकि नरेन्द्र मोदी के नौ साल में देश की जनता में उनके काम दिख रहे हैं। विदेशों में भारत की स्थिति से हर कोई अवगत है। देश में कभी एक रुपये में केवल पंद्रह पैसे ही लगते थे। लेकिन अब सौ पैसे में सौ पैसे ही लगते हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश हर आपदा में देशवासियों के लिए खड़ा है। उनकी सेवा कर रहा है। केन्द्र सरकार ने ड्रोन के माध्यम से हर व्यक्ति तक दुर्गम इलाकों में वैक्सीन पहुंचाई। लाखों लोगों को वैक्सीन का प्रबंध किया। देश ने कोविड-19 के टीके इजाद कर विदेशों तक पहुंचाए। किसानों को सम्माननिधि का प्रबंध कराया। महिलाओं को सशक्त बनाने में मोदी सरकार अडिग है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से वंचितों को आरक्षण दिया गया। दिव्यांगजनों के नए अवसरों का आकाश खोला है। छह दशक में देश में वह नहीं हो पाया, जो नौ साल में हो गया। इसके पीछे नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी व्यक्त्तिव है। पर्यटन के लिए उड़ान योजना चलाई। 40 किलोमीटर प्रतिदिन सड़क के निर्माण हो रहे हैं। वंदे भारत ट्रेन चलाई। वर्तमान में दुनिया में भारत मेट्रो ट्रेन चलाने में पांचवां देश बन गया। उन्होंने कहा कि शिक्षा की अगर बात करे तो , शिक्षा का बजट तीन गुणा बढ़ाया गया। दस हजार अटल टिकरिंग लैब बनाए। यूरिया का एक बोरा छोटी बोतल में उपलब्ध कराया है। कई रेलवे स्टेशन , मल्टी मॉडल हब बनाए गए। भारतीय इंजीनियरिंग का विश्व में लोहा मनवाया। मोदी सरकार में, नौ साल में गरीब का जीवन सुधरा है और मेक इन इंडिया से देश में अर्थ व्यवस्था में तेजी आई।



