उत्तरप्रदेशबागपत

जिलाधिकारी ने किया गोशाला का औचक निरीक्षण

चार दिवारी देखकर डीएम ने लगाई कड़ी फटकार

जिलाधिकारी ने किया गोशाला का औचक निरीक्षण

चार दिवारी देखकर डीएम ने लगाई अधिकारियों को कड़ी फटकार

बागपत (कुलदीप पंडित) डीएम बागपत ने गौशाला का औचक निरीक्षण करते हुए गौशाला में खामियां मिलने पर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए जांच के आदेश दिए है। जिस कारण जनपद की अन्य गोशालाओं के संचालको में हड़कम्प मचा हुआ है। इस दौरान डीएम ने गौशाला में गोवंशो के रख रखाव हरा चारा, पानी और गोवंशों को धूप से बचाने के लिए किए गए इंतजामों का भी जायजा लिया, वहीं गौशाला की चार दीवारी को लेकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

दरअसल पूरा मामला बागपत जनपद के नेथला गांव का है जहां आज बागपत डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह गौशाला के औचक निरीक्षण को पहुंचे, निरीक्षण के दौरान गौशाला में मौजूद 109 गोवंश ठीक अवस्था में मिले। डीएम ने गोवंशो के रख रखाव हरा चारा, पीने का पानी और गोवंशों को धूप से बचाने के लिए किए गए इंतजामों का जायजा लिया। लगभग सभी व्यवस्थाएं ठीक मिली जिसके बाद डीएम ने गौशाला की चार दिवारी का निरीक्षण किया। गौशाला की चार दीवारी क्षतिग्रस्त मिलने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और निर्माण कार्य की जांच कराने के आदेश दिए हैं। जांच के लिए एक टीम का गठन कर दिया गया है। जो भी कार्यों के दौरान गड़बड़ी में शामिल पाया जाएगा, चाहे वह पूर्व प्रधान हो या वह पूर्व कर्मचारी हो उन पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। गौशाला की चार दीवारी के निर्माण कार्यों के दौरान कोई लूट में शामिल पाया जाता है, तो उनसे रिकवरी की जाएगी। फिलहाल डीएम के निरीक्षण के बाद अन्य गौशालाओ में भी हड़कंप मचा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *