उत्तरप्रदेशबागपत

बागपत में बना भव्य मंदिर,प्राण प्रतिष्ठा में पीएम ओर सीएम को भेजा निमंत्रण

भगवान परशुराम की मूर्ति की होगी प्राण प्रतिष्ठा

देव भूमि बागपत में तेजी से चल रहा है भव्य मंदिर का निर्माण कार्य

22 फरवरी को विधि विधान से होगी भगवान परशुराम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा

प्रधानमंत्री, ओर मुख्यमंत्री को भेजा गया निमंत्रण

बागपत (एन के न्यूज़) बागपत जनपद के ऐतिहासिक पुरा महादेव मंदिर के निकट युगों से खंडहर बने प्राचीन तपो भूमि पर भगवान परशुराम के मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। जहा 18 फरवरी से 22 फरवरी तक विधि विधान के साथ कार्यक्रम किए जाएंगे। जिसके चलते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण भेजा गया है।

दरअसल बागपत के ऐतिहासिक पुरा महादेव मंदिर के निकट युगों से खंडहर में पड़ा परशुराम खेड़ा पर भगवान परशुराम के मंदिर का निर्माण कार्य किया जा रहा है। ओर अब निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया। मंदिर परिसर में 18 फरवरी से 22 फरवरी तक विधि विधान के साथ कार्यक्रम किए जाएंगे। बताया जाता है कि प्राचीन काल में भगवान परशुराम ने यहां घोर तपस्या की थी, जहां बागपत का ऐतिहासिक पुरा महादेव मंदिर है, वहीं भगवान शिवलिंग की स्थापना करके परशुराम खेड़ा में तपस्या की। लेकिन आज तक वहां मंदिर का निर्माण नहीं किया गया था। मंदिर के निर्माण की जिम्मेदारी महंत देवमणि जी महाराज ने उठाई। जिसके चलते 22 फरवरी को भव्य मंदिर में भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापित की जाएगी 18 फरवरी से 22 फरवरी तक विधि विधान के साथ कार्यक्रम किए जाएंगे कार्यक्रम में सुबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निमंत्रण भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *