उत्तरप्रदेशबागपत

विभिन्न समस्याओं को लेकर पशु व्यापारी पहुंचे कलेक्ट्रेट

अपर जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

विभिन्न समस्याओं को लेकर पशु व्यापारी पहुंचे कलेक्ट्रेट

अपर जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

बागपत (एन के न्यूज़ ) शहर के पशु व्यापारी आज इकट्ठा होकर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने पशु व्यापार में हो रही विभिन्न समस्याओं को लेकर अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा को एक ज्ञापन देते हुए कहां की उन्हें पशुओं की खरीद फरोक्त करने और व्यापार करने में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। तथा पुलिस भी अनैतिक रूप से परेशान करती है। जिस कारण उन्हें भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा की जनपद मे भरने वाली पशु पैठ भी काफ़ी समय से बंद है अब वह कैसे व्यापार करे। व्यापारियों ने एसपीसीए पर भी सवाल खडे कर दिए है। उन्होंने न्याय की मांग करते हुए अपर जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से नन्हें मेंबर, शाकिर रिजवान, खालिद, मुस्तकीम, अफजल आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *