
मेरठ के परिवार ने की यातायात पुलिस के साथ अभद्रता फिर क्या हुआ आप भी देखकर रह जाएंगे दंग

गंगा स्नान के दौरान यात्री और पुलिस कर्मियों के बीच मारपीट के वायरल वीडियो का पुलिस ने किया खुलासा

हरिद्वार (एन के न्यूज़ ) गंगा दशहरा पर स्नान के दौरान यात्री और पुलिस कर्मियों के बीच धक्का मुक्की का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में भारी ट्रैफिक जाम के बीच कार सवार एक परिवार और पुलिसकर्मी आपस में उलझते दिखाई दे रहे हैं। घटना में, ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के हरिलोक तिराहे पर पुलिस ने एक कार सवार को गाड़ी हटाने के लिए कहा था। बताया जा रहा है कि कार सवार ने दरोगा के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मेरठ से आए यात्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए दो वीडियो में से एक में यात्री दरोगा को धमकी देते हुए और अभद्रता करते हुए नजर आ रहा है, जबकि दूसरे वीडियो में पुलिसकर्मी आरोपी को धक्का देते हुए हिरासत में ले रहे हैं। इस घटना के बाद हरिद्वार अपर पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया है।
मामले में जानकारी देते हुए एस एस पी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कहा है कि यात्री की ओर से पहले अभद्रता की गई थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास से एक अवैध असला भी बरामद हुआ है।और पुरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही होंगी। इतना ही नहीं उन्होंने कहा की क़ानून व्यवस्था के साथ किसी को खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं होंगी।
बाइट :- प्रमेन्द्र डोबाल (एसएसपी हरिद्वार)
रिपोर्ट :—- एन के न्यूज़, हरिद्वार



