विकासनगरउत्तराखंड

बावड़ी मंदिर फर्जीवाड़ा: महंत स्वामी जयानंद भारती ने संतों और ग्रामवासियों से की चर्चा, सत्य की जीत पर जताया भरोसा

रिपोर्ट :--- कुलदीप शर्मा, देहरादून

बावड़ी मंदिर फर्जीवाड़ा: महंत स्वामी जयानंद भारती ने संतों और ग्रामवासियों से की चर्चा, सत्य की जीत पर जताया भरोसा

विकासनगर / देहरादून (एन के न्यूज़ ) बावड़ी मंदिर के महंत स्वामी जयानंद भारती ने आज पहले हरिद्वार स्थित निरंजनी अखाड़े में संतों और महात्माओं के साथ बावड़ी मंदिर प्रकरण पर विस्तृत चर्चा की। इसके बाद, वे ग्राम भीमावाला, विकासनगर स्थित श्री क्षेत्रपाल ओर शिव दुर्गा मंदिर में पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामवासियों के साथ बावड़ी मंदिर में हो रहे फर्जीवाड़े के मामले पर महत्वपूर्ण वार्ता की। महंत स्वामी जयानंद भारती ने कहा कि उप जिलाधिकारी के पास जो बावड़ी मंदिर प्रबंध समिति नवीनीकरण की जांच लंबित है, उसे सत्य के आधार पर निष्पक्ष रूप से पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने धर्म की रक्षा के लिए लड़ने वाले धर्मरक्षकों को अपना आशीर्वाद दिया और कहा कि उन पर जो फर्जी SC/सत एक्ट मे मुकदमे दर्ज हुए हैं, उस पर पुलिस क्षेत्राधिकारी, विकासनगर को सत्य के आधार पर जांच कर सत्य का समर्थन करना चाहिए। स्वामी जी ने स्पष्ट रूप से कहा, “जैसी करनी वैसी भरनी” और “सत्य की जीत अवश्य होगी। इस अवसर पर प्रतिष्ठा सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष गिरीश डालाकोटी, प्रवीण कुमार शर्मा, अंशुल शर्मा, विपिन पंवार, शुभम सकलानी, अंकुर, शोभित, दीपक, मामचंद, इलम चंद, पंडित वीरेंद्र प्रकाश गोड, सूर्य प्रकाश गॉड , ईलम चद सैनी, सुविंदर सैनी, विजेंद्र सिंह धीमान,विजेंद्र और ग्राम भीमावाला के कई मौजीज और बुजुर्ग नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने वार्ता में सत्य के पक्ष को मजबूती से रखा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *