उत्तराखंड

बावड़ी मंदिर विवाद: श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी ने महंत स्वामी जयानंद भारती के समर्थन में किया बड़ा ऐलान

रिपोर्ट :--- कुलदीप शर्मा, देहरादून

बावड़ी मंदिर विवाद: श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी ने महंत स्वामी जयानंद भारती के समर्थन में किया बड़ा ऐलान

l

हरिद्वार (एन के न्यूज़ ) बावड़ी मंदिर मंदिर श्री महादेव गौतमश्रम गंगाभेवा बावड़ी, ढकरानी, देहरादून में चल रहे फर्जीवाड़े के प्रकरण को लेकर श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी, हरिद्वार ने बड़ा कदम उठाया है। अपंजीकृत और अवैध समिति द्वारा महंत स्वामी जयानंद भारती के खिलाफ फैलाई जा रही भ्रामक जानकारी और गुमराह करने वाले बयानों के बीच अखाड़े ने लिखित में प्रमाणित किया है कि स्वामी जयानंद भारती, गुरु निरंजन देव के शिष्य और श्री निरंजनी अखाड़ा के महात्मा हैं। वे पिछले 36 वर्षों से मंदिर के संरक्षक और महंत के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और आजीवन इसी भूमिका में बने रहेंगे।

श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी, बावड़ी मंदिर महंत स्वामी जयानंद भारती को अपना पूरा समर्थन दिया है, और उनके साथ मजबूती से खड़ा है। यह बयान उन सभी श्रद्धालुओं और भक्तों के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश है, जो मंदिर की पवित्रता और धर्म की मर्यादा के प्रति समर्पित हैं। श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी का यह फैसला सुनिश्चित करता है कि स्वामी जयानंद भारती की अगुवाई में मंदिर की परंपराएं और धार्मिक आस्थाएं सुरक्षित रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *