जल भराव से गांव हुआ तालाब में तब्दील,घरों में भरा पानी,प्रधान के विकास कार्यो की खुली पोल
पानी की निकासी ना होने पर,घरों में भरा पानी,लोगो ने दी भूखहड़ताल की चेतावनी

तुंगाना गांव में जल भराव,लोगों ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने की दी चेतावनी
एक ही वर्षा में खुली प्रधान के विकास कार्यो की पोल
बागपत (शिवानी प्रजापति) उत्तर प्रदेश की छपरौली विधान सभा के तुंगाना गांव में जलभराव से परेशान कश्यप समाज के लोगों ने आज रविवार को विरोध प्रदर्शन करतें हुए अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल व धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दे डाली है बता दे तुंगाना गांव में जल भराव इस कदर है कि वहां पर रहने वाले लोग अनेकों बीमारियों से भी ग्रस्त हो गए हैं लोगों ने बताया कि इस जल भराव की समस्या को विधायक सांसद डीएम व मुख्यमंत्री पोर्टल तक कर चुके है लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।बता दे तुंगाना गांव के कश्यप समाज के लोगों के सबर का बांध उस समय टूट गया जब उनके मकानों में दरारें आनी शुरू हो गई बता दे कश्यप समाज के लोगों के बच्चे स्कूल जाने से भी वंचित है क्योंकि रास्ते पर तीन से चार फीट पानी भरा हुआ है लोगों को अगर कुछ खाने पीने के लिए कुछ सामान लाना है वे महिलाओं को रेढे में बैठक कर उस पानी के जल भराव को पार कराते है अब लोगों का कहना है कि गांव में जब तक जल भराव की समस्या का समाधान नहीं होता तब तक सभी लोग अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल कर धरना प्रदर्शन करेंगे।
रिपोर्ट :—- शिवानी प्रजापति,बागपत



