फेडरेशन ऑफ मुस्लिम जाट एसोसिएशन चलाएगी शिक्षा व रोजगार को लेकर अभियान
रिपोर्ट , मेहंदी हसन,गाजियाबाद

फेडरेशन ऑफ मुस्लिम जाट एसोसिएशन चलाएगी शिक्षा व रोजगार को लेकर अभियान
गाजियाबाद(एन के न्यूज़) फेडरेशन ऑफ मुस्लिम जाट ऐसोसिएशन द्वारा एक सेमिनार का आयोजन गाजियाबाद के पसोंडा गांव में आयोजित किया गया। वक्ताओं ने मुस्लिम जाट समाज मे फैली कुरूतियों को दूर करने का आह्वान किया। फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशु चौधरी व जनरल सचिव नूरहसन ठाकरान ने सेमिनार में आये मुस्लिम जाट समाज के लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही मुस्लिम जाट समाज के लोगों का प्रतिनिधित्व करने के लिए एक बड़ा आयोजन किया जाएगा जिसमें उसकी ताज पोसी की जायेगी। बता दे कि फेडरेशन ऑफ मुस्लिम जाट एजुकेशन द्वारा किए गए सेमिनार में बागपत जनपद से लगभग तीन दर्जन लोग सेमिनार में शामिल हुए और इसी प्रकार प्रदेशभर के अलग-अलग जनपद से लोगों ने सेमिनार में शिरकत की। इस मौके सेमिनार में पहुचे वक्ताओं ने कहा कि मुस्लिम जाट अपनी पहचान खो चुका है जिससे तलाशने के लिए शिक्षा की जरूरत है क्योंकि शिक्षा की एक मात्र ऐसी दिशा है जिसपर चलकर दुनिया का हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। सेमिनार में पहुँचे डॉक्टर युनुष चौधरी ने अपने मुस्लिम समाज के लोगों के प्रति दरियादिली दिखाते हुए कहा कि वे अपने समाज के लिए रात दिन मेहनत करने के लिए तैयार रहेंगे।
रिपोर्ट :— मेहंदी हसन,गाजियाबाद



