उत्तरप्रदेशबागपत

बागपत में भाकियू अंबावता संगठन के सफल संचालन के लिए बनी रणनीति

विशाल बैठक का आयोजन कर लोगो ने ली सदस्यता

बागपत में भाकियू अंबावता संगठन के संचालन हेतु बनाई गई रणनीति

संग़ठन के विस्तार के लिए की गई पंचायत , लिए गए अहम निर्ण

बागपत (एन के न्यूज़) रमन सिंह प्रदेश अध्यक्ष युवा के निवास पर भारतीय किसान यूनियन अंबावता के पदाधिकारियों की एक बैठक का आयोजन किया गया बैठक की अध्यक्षता प्रदेश सचिव चौधरी जगवत सिंह ने की बैठक में संगठन के संचालन हेतु रणनीति बनाई गई और संगठन का विस्तार किया गया पंचायत में विशेष रुप से आमंत्रित संगठन के प्रवक्ता व संगठन मंत्री ठाकुर मुकेश सोलंकी मेरठ मंडल अध्यक्ष नरेंद्र जिला अध्यक्ष गाजियाबाद अमित कसाना प्रदेश सचिव दिल्ली, चौधरी जगवात सिंह जिला अध्यक्ष उत्तर पूर्वी दिल्ली, चौधरी रविंदर सिंह को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया संगठन मंत्री ठाकुर मुकेश सोलंकी ने मोहन वेदी प्रधान को प्रदेश महासचिव युवा व मनवीर अछवन को जिला अध्यक्ष बागपत का मनोनयन पत्र देकर सम्मानित किया और मेरठ मंडल अध्यक्ष नरेंद्र ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को यूनियन का पट्टा पहनाकर सम्मानित किया । उपस्थित समस्त पदाधिकारियों को अपने संबोधन में प्रवक्ता ठाकुर के सोलंकी ने संगठन के विषय में विस्तार से जानकारी दी उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ समाज सेवा में आगे आने के लिए प्रेरित किया।और नवनियुक्त पदाधिकारियों को अंबावता संगठन परिवार में जुड़ने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की , मेरठ मंडल अध्यक्ष नरेंद्र ने भी इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों को उनके मनोयन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपके संगठन में जुड़ने से हमारी टीम को नई ऊर्जा प्राप्त होगी और हम सभी मिलकर किसान और मजदूर की समस्याओं का निस्तारण करेंगे । उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष युवा रमन सिंह ने आए हुए किसान भाइयों को संगठन के विस्तार हेतु नई ऊर्जा के संचार के लिए तैयार रहने को कहा और उन्होंने कहा की युवा ही समाज सुधार के कर्णधार हैं और इस तरह के सामाजिक संगठन में युवाओं को आगे आना चाहिए। जिला अध्यक्ष गाजियाबाद अमित कसाना ने उपस्थित संगठन के समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामना देते हुए संगठन में उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और संगठन में कार्य करने के लिए उन्हें हर संभव मदद देने का वायदा किया। इस अवसर पर पंचायत में धर्मेंद्र सिंह रविंद्र सिंह आदि की उपस्थिति सराहनीय और प्रेरणादायक रही।

रमन सिंह गुर्जर
प्रदेश अध्यक्ष (युवा)
उत्तर प्रदेश
भारतीय किसान यूनियन अंबावता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *