कांवड़ देखकर घर लौट रहे युवक की हत्या से मचा हड़कम्प
परिजनों का रो रोकर हुआ बुरा हाल,पुलिस मामले की जांच में जुटी

डाक कावड़ देख कर घर लौट रहे एक एक युवक की आधा दर्जन अज्ञात बदमाशों ने गोलियों से भून कर की निर्मम हत्या
बागपत (मेहंदी हसन) भगवान शंकर आशुतोष का जलाभिषेक के बाद कावड़ देख कर घर लौट रहे एक युवक की आधा दर्जन अज्ञात बदमाशों ने गोलियों से भूनकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,ओर मामले की जांच में जुट गई है।
दरअसल आपको बता दें कि थाना दोघट क्षेत्र के मौजिजाबाद नांगल उर्फ भगवानपुर गांव में देर रात डाक कांवड़ देख कर वापस घर लौट रहे शुभम, अजेन्द्र पुत्र राजपाल शास्त्री व मोनू पुत्र महावीर एक बुलेट बाइक पर सवार होकर वापस घर जा रहे थे जैसे ही वह तीनो वहा से चले तो बाइक सवार आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने उन्हें घेर लिया तथा लाठी डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया,इस दौरान अजेन्द्र ओर मोनू किसी तरह अपनी जान बचाकर उनके चंगुल से भाग निकले। बदमाशों ने शुभम पर गोलियां बरसा दी जिसमें एक गोली उसके सिर में लगीं तथा दूसरी गोली उसके पेट में लगीं। सूचना पर पहुची दोघट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,ओर मामले की तफ्तीश में जुट गई, हत्या की वारदात की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया, ओर घटना स्थल पर बागपत सीओ डीके शर्मा,बागपत एसओ रवि रत्न सिंह बड़ौत इंस्पेक्टर देवेश कुमार शर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे ओर मृतक के परिजनों को सात्वना देते हुए हत्यारो को शीघ्र गिफ्तार करने का अस्वासन दिया। मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।



