कांवड़ यात्रा सम्पन्न होने के बाद किया जनपद के आला अधिकारियों ने जलाभिषेक
यात्रा के सकुशल विश्राम होने पर जिला प्रशासन ने ली राहत की सास

यात्रा के सकुशल संपन्न होने के बाद जनपद के आला अधिकारियों ने देर रात किया आशुतोष का जलाभिषेक
सुरक्षा और कावड़ियों की सहायता को लेकर जगह जगह पर की गई थी समुचित कुशल व्यवस्था
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सुरक्षा व्यवस्था का किया था हेलीकॉप्टर द्वारा निरीक्षण
बागपत (एन के न्यूज़) महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं द्वारा सिद्ध पीठ भगवान परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया गया जो देर रात्रि तक जारी रहा, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के पर सांसद सत्यपाल सिंह, विधायक योगेश धामा आदि ने पुष्प वर्षा कर कावड़ियों का उत्साह वर्धन किया, इतना ही नहीं जनपद के जिलाधिकारी राजकमल यादव, पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन, अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक मनीष मिश्रा, आदि लोगों ने भी कांवरियों को तिरंगा देकर उनका स्वागत किया,कांवड़ यात्रा में भोले के भगतो की सुरक्षा व्यवस्था का प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हेलीकॉप्टर से निरीक्षण भी किया था, जो कावड़ियों का उत्साहवर्धन कर रहा था । जिला प्रशासन ने भी कांवड़ लेकर आ रहे भोलेनाथ के भक्तों को कोई परेशानी ना हो इसके लिए भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करते हुए अतिरिक्त पुलिस बल जगह जगह पर तैनात कर दिया था। कांवरियों की सुविधा के लिए पुलिस ने रास्ते में वेरी गेटिंग कर यात्रा को सुचारू रूप से संपन्न कराया, इसके पश्चात सभी कावड़ियों द्वारा जलाभिषेक करने के बाद जनपद के आला अधिकारियों ने यात्रा सकुशल संपन्न होने पर भगवान भोलेनाथ का आभार व्यक्त करते हुए प्रार्थना की, और जलाभिषेक कर मंगल कामना की।



