उत्तरप्रदेशबागपत

बागपत के परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर 12 लाख से अधिक शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक

कावड़ियों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम

बागपत के प्रसिद्ध परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर में देर रात्रि तक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कावड़ियों की सुविधा के लिए बागपत जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम

बागपत, सिद्ध पीठ भगवान परशुरामेश्वर पुरामहादेव मंदिर में देर रात तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने आशुतोष का पवित्र गंगाजल से अभिषेक किया,जगह जगह कावड़ियों को असुविधा ना हो इसके लिए पुलिस ने पुख्ता की, इस मौके पर सांसद बागपत सत्यपाल सिंह और बुलंदशहर सांसद भोला सिंह पुरा महादेव मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। जिसके बाद दोनों सांसदों ने मंदिर में जलाभिषेक करने आए कावड़ियों पर पुष्प वर्षा की। सांसद सत्यपाल सिंह ने बताया कि यह पुष्प वर्षा उन्होंने पीएम मोदी और सीएम योगी के निर्देश पर की है और उन्हीं की जगह पर की है । सत्यपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ उन्होंने बीते कल हवाई सर्वेक्षण किया था। उसी दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें कावड़ियों पर पुष्प बरसाने की बात कही थी। जिस पर वह आज मंदिर पहुंचे और कावड़ियों पर फूलो कि वर्षा कर उनका स्वागत किया। सांसद द्वारा पुष्प वर्षा करने से उत्साहित कांवरियों ने बम बम भोले और भगवान शिव की जय का उद्घोष किया। इस दौरान डीएम बागपत राजकमल यादव और एसपी नीरज कुमार जादौन भी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि बागपत के परशुरामश्वर पुरा महादेव मंदिर में चौदस के जलाभिषेक के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है और मंदिर का माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो गया,हर हर महादेव के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *