उत्तरप्रदेशबागपत

पवित्र गंगाजल से आशुतोष के अभिषेक के बाद किया वृक्षारोपण

गंगाजल से किया ग्रामीणों ने वृक्षारोपण,लोगों को दिया नया संदेश

कांवड यात्रा में कावड़ियों द्वारा दिया गया पर्यावरण सरंक्षण का संदेश।

दोघट(बागपत) सावन के महीने में हरिद्वार से गंगा जल लेकर शिव लिंग पर जल अभिषेक करने के पवित्र उद्देश्य से अग्रसर कावडीयों के लिए क्षेत्र के गाँव दहा सहित अन्य स्थानों पर आयोजित सेवा शिविरों में समाजसेवी आर.आर
डी. उपाध्याय एवं रविकुमार एडवोकेट ने पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुये आयोजकों व कावडीयों के साथ पौधा रोपण कर उपस्थित श्रद्धालुओं को पवित्र अवसरों पर पौधा रोपण करने का संकल्प दिलाया।
समाजसेवी आर.आर.डी उपाध्याय ने कहा अध्यात्म और पर्यावरण संरक्षक ईश्वर की आराधना का ही मार्ग है। शिव प्रकृति का दिव्य स्वरूप है कावड़िया शिव के प्रकृति स्वरूप की आराधना करते हुए बेल पत्र और गंगा जल से शिवलिंग पर जलाभिषेक करते है। सावन के महीने में बेलपत्र तुलसी, पीपल, बरगद, रूद्राक्ष, आंवला, त्रिवेणी आदि पेड़-पौधों की पूजा की जाती है।
इस अवसर पर डॉक्टर राहुल तोमर, पप्पन राणा, अनील, शर्मा, समाजसेवी आर.आर.डी. उपाध्याय, रविकुमार एडवोकेट, आनन्द छिल्लर, ब्रहमपाल मुखिया, अनंगपाल, कल्लु खलीफ़ा, राहुल तोमर राजपाल शर्मा, सत्यवीर बालियान आदि उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *