जंगल में अज्ञात शव मिलने से प्रशासन में मचा हड़कंप,आम के बाग में मिला शव
शव की शिनाख्त करने के प्रयास में जुटी पुलिस

जंगल में अज्ञात शव मिलने से प्रशासन में मचा हड़कंप,आम के बाग में मिला शव,चेहरे पर है गम्भीर चोटों के निशान
शव की शिनाख्त करने के प्रयास में जुटी पुलिस
बागपत (मोनिका शर्मा) बागपत में अपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है ताजा मामला सिंघावली अहिर थाना क्षेत्र का है जहां आम के बाग में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया, सूचना पर पहुंची पुलिस, अज्ञात युवक के शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है, और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दरअसल आपको बता दें कि यह सनसनीखेज वारदात सिंघावली अहिर थाना क्षेत्र के जंगल की है जहां आम के बाग में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया, खेतों में काम कर रहे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है शव के चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान भी हैं अनुमान लगाया जा रहा है, की अज्ञात युवक की हत्या कर, शव को आम के बाग में फेका गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज, मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
रिपोर्ट :— मोनिका शर्मा,बागपत



