उत्तरप्रदेशबागपत

रालोद के ब्लॉक प्रमुख पर फिर गहराया संकट,भाजपा ने बिछाई बिसात

भाजपा के राहुल चौधरी ने अपनी पत्नी अंजू के साथ कि अविश्वास प्रस्ताव पेश की दावेदारी, डीएम को सौपे शपथ पत्र

रालोद के छपरौली ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ भाजपा ने बिछाई बिसात,

अविश्वास प्रस्ताव के लिए 49 सदस्यों ने जिलाधिकारी को सौपे, अविश्वास प्रस्ताव के रूप में शपथ पत्र,

बागपत की राजनीति एक बार फिर गर्माई।

बागपत (एन के न्यूज़) पूर्व प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह की कर्मभूमि और रालोद का गढ़ कहे जाने वाले बागपत में रालोद को एक बार फिर बड़ा झटका लगने जा रहा है, जिसके लिए भाजपा ने अपनी सियासी बिसात बिछा दी है, और इस बिसात को अंतिम रूप भी दे दिया गया है, जिसके चलते 49 बीडीसी सदस्यों ने जिलाधिकारी को रालोद प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के शपथ पत्र सौंपकर राजनीति गर्मा दी है।

दरअसल आपको बता दें की बागपत की छपरौली ब्लॉक प्रमुख की सीट पर काफी कसमकस और भारी हंगामे के बाद रालोद प्रत्याशी अंशु पत्नी बृजपाल सिंह ने विजय पताका फहरा कर भाजपा को मात दी थी, जिसे भाजपा हजम नहीं कर पाई और आज जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर 49  बीडीसी सदस्यों के साथ मिलकर जिलाधिकारी राजकमल यादव को अविश्वास प्रस्ताव के लिए शपथ पत्र सौंप दिए हैं। जिस कारण बागपत की राजनीति फिर से गरमा गई है। जिलाधिकारी को शपथ पत्र देते हुए अंजू चौधरी पत्नी राहुल चौधरी ने बताया कि उन्हें भाजपा के सभी शीर्ष नेताओं का सहयोग मिल रहा है, और जल्द ही अविश्वास प्रस्ताव लाकर वे रालोद प्रमुख को शिकस्त देंगे।

रिपोर्ट :— कुलदीप पंडित, बागपत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *