बागपत में मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव,भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह ने किया तिरंगा यात्रा बाइक रैली को रवाना
डीएम ने सांसद को बाइक पर बैठाकर लिया रैली में भाग

बागपत में अमृत तिरंगा यात्रा बाईक रैली को सांसद सत्यपाल सिंह ने किया रवाना, बड़ौत शहर से बागपत शहर तक निकली गई अमृत बाईक तिरंगा यात्रा
बागपत,(एन के न्यूज़) देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर पूरा देश जहा आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है,वही आज जनपद बागपत के जनता वैदिक डिग्री कॉलेज से जिलाधिकारी राजकमल यादव के नेतृत्व में अमृत तिरंगा यात्रा बाईक रैली का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह ने किया
पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है,ओर 11 अगस्त से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह अभियान मनाया जा रहा है। अमृत तिरंगा यात्रा बागपत में विशाल बाईक रैली का आयोजन किया गया जिसमें बढ़-चढ़कर जनप्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया, इस तिरंगा यात्रा का आयोजन राष्ट्र के प्रति प्रेम का गौरव बढ़ाए जाने के लिए किया गया। अमृत तिरंगा यात्रा बाइक रैली जनता वेदिक डिग्री कॉलेज बड़ौत से रवाना होकर सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज बागपत तक निकाली गई, इस अवसर पर जिलाधिकारी राजकमल यादव ने कहा की स्वतंत्रता सप्ताह’ के अन्तर्गत ‘हर घर तिरंगा’ का विशेष आयोजन किया जा रहा है, इसमें हर जनपदवासी को सहभाग करना चाहिए, आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घर पर राष्ट्रध्वज लहराकर देश का मान बढ़ाएं।अपने घर पर तिरंगा फहराएं ओर आजादी का अमृत महोत्सव मनाएं ,रैली के दौरान जिलाधिकारी राजकमल यादव ने भाजपा सासंद को अपनी बाइक पर बैठाकर तिरंगा यात्रा में भाग लिया।
बाईट :— डॉ. सत्यपाल सिंह (भाजपा सासंद बागपत)
बाईट :— राजकमल यादव (जिलाधिकारी बागपत)
रिपोर्ट :— कुलदीप पंडित, बागपत



